सेंसेक्स 346 अंक चढ़कर 57,960 पर हुआ बंद, 17,050 के पार पहुंचा निफ्टी
बीएसई का सेंसेक्स बुधवार को 346.37 अंक चढ़कर 57,960.09 पर बंद हुआ जबकि एनएसई का निफ्टी 129 अंक बढ़कर 17,080.70 पर बंद हुआ। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 26 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही। इस दौरान सेंसेक्स पर भारती एयरटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज़, एशियन पेंट्स और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में गिरावट रही।